Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

पुरुषोत्तम मेला तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के महोदवा स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा मंदिर में 17 मई से शुरू होने वाले पुरुषोत्तम मास मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, दर्शन पथ, पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग व्यवस्था, प्रमुख मार्गों, रैन बसेरों और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।डीएम ने अस्थायी विद्युत व प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता व्यवस्था तथा बोहनिया और अभरण तालाब की साफ-सफाई की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था निरंतर प्रभावी रखी जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाए गए रैन बसेरों और अस्थायी आश्रय स्थलों का भी निरीक्षण किया। संबंधित विभागों को समय से पेयजल, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से तय समय में कार्य पूरा करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने महादेवा कॉरिडोर निर्माण के लिए मुआवजा वितरण के बाद चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि ध्वस्तीकरण के बाद मलबा शीघ्र हटाकर मार्गों और परिसर को व्यवस्थित कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न उत्पन्न हो।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1481065
Total Visitors
error: Content is protected !!