Skip to main content

Naradsamvad

3 accused arrested while planning theft in Ghatampur | घाटमपुर में चोरी की योजना बनाते 3 आरोपी गिरफ्तार: वैगनआर कार, देसी तमंचा और कारतूस बरामद; एक युवक और दो नाबालिग भेजे गए जेल – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक और दो नाबालिग शामिल हैं। थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वैगनआर कार में सवार संदिग्धों को पकड़ा।

ALSO READ  दिल्ली NCR में बिगड़ी हवा, CAQM ने लागू किए GRAP स्टेज III के कड़े नियम

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक लोहे का बेलचा बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान घाटमपुर निवासी नितिन कुमार के रूप में बताई। दो अन्य आरोपी नाबालिग पाए गए।

बुधवार दोपहर को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य अपराधिक कनेक्शन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ALSO READ  बहराइच में पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ तौफीक गिरफ्तार

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!