Skip to main content

Naradsamvad

Kidnapping, murder and then ransom demanded | मथुरा में दोस्तों ने 10वीं के छात्र की हत्या की: घरवालों के साथ मिलकर ढूंढते रहे, मैसेज भेजा- पैसे नहीं दिए तो बेटा खो दोगे – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

[ad_1]

Ad image

मथुरा में 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या गई थी। पुलिस ने छात्र के 4 दोस्तों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पार्टी के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया।

.

इसके बाद छात्र के परिवार वालों से फिरौती मांगी। कहा- रुपए का इंतजाम कर दो, नहीं तो तेरा बेटा जिंदगी से चला जाएगा। मैं जगह और समय बताऊंगा, तुम लोग पैसे का इंतजाम कर लो।

मामला गोविंद नगर थाना के वृंदावन दरवाजा का है। सभी आरोपी 12वीं के छात्र हैं, जल्दी अमीर बनने के लिए अपहरण कर फिरौती की साजिश रची।

जानिए पूरा मामला…

एसएसपी शैलेश पांडेय आरोपियों को पकड़ने के बाद प्रेसवार्ता करते हुए।

एसएसपी शैलेश पांडेय आरोपियों को पकड़ने के बाद प्रेसवार्ता करते हुए।

अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम वृंदावन दरवाजा निवासी योगेश का बेटा तरुण 10वीं क्लास में पढ़ता था। 2 फरवरी को तरुण श्रीजी बाबा आश्रम के पास से स्कूटी लेकर जा रहा था। वहीं से अचानक से गायब हो गया।

जब देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए पोस्टर जारी किए। अगले दिन 3 फरवरी को योगेश के पास फिरौती का मैसेज आया।

ALSO READ  झांसी के होटल में संदिग्ध हालत में नई दुल्हन की मौत, पति हिरासत में

इस तरह पकड़े गए आरोपी पुलिस के मुताबिक, मैसेज की जानकारी पुलिस ने साइबर टीम को दी। इसके बाद नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की गई। पुलिस ने 200 CCTV फुटेज खंगाले। इसमें तरुण कुछ लड़के साथ जाते हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने औरंगाबाद के जाटव मोहल्ला निवासी साहिल , गणेशधाम कॉलोनी के हर्ष, बीस आना डीग गेट निवासी लव और कुश को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ज्यादा पैसा कमाने के लिए तरुण के अपहरण की साजिश रची।

पार्टी के बहाने बुलाया था SSP शैलेश पांडे के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया- शौक पूरा करने के लिए उनको रुपयों की जरूरत थी, इसलिए तरुण से कहा कि लव और कुश के महाविद्या वाले मकान पर पार्टी है।

हर्ष और कुश बाइक पर बैठाकर तरुण को गलियों में घुमाते हुए महाविद्या कॉलोनी स्थित लव के मकान पर ले गए। जहां साहिल और लव पहले से मौजूद थे। कुश और हर्ष ने किसी बहाने से तरुण का मोबाइल रास्ते में ले लिया। उसको स्विच ऑफ कर दिया, जिससे लोकेशन ट्रेस न हो।

पुलिस आरोपियों जेल ले जाती हुई।

पुलिस आरोपियों जेल ले जाती हुई।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन

शक होने पर भाग रहा था तरुण तरुण को कमरे में बैठाने के बाद लव, कुश, हर्ष और साहिल फिरौती मांगने की साजिश रचने लगे। इस पर तरुण को शक हो गया। इसके बाद तरुण भागने की कोशिश करने लगा। चारों ने उसे पकड़ लिया। तरुण ने शोर मचाया तो उसको अंदर कमरे में ले जाकर पटक दिया। साहिल उसके सीने पर चढ़ गया।

हर्ष ने उसके पैर और लव ने हाथ पकड़ लिए। उसके मुंह पर कपड़ा बांधने लगे। इसी दौरान तरुण ने हर्ष के हाथ पर काट लिया। फिर उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। हर्ष के मफलर से तरुण का गला घोंटकर चारों ने उसकी हत्या कर दी।

नहर में फेंकी लाश आरोपियों ने बताया कि हत्या करने के बाद तरुण के शव को बोरे में भरा, ऊपर से कागज का खाली कॉर्टून रख दिए। इसके बाद रस्सी से बोरी को बांध दिया। साहिल और लव तरुण के शव को लेकर आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पहुंचे।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

राजीव एकेडमी के पास हाईवे से 200 मीटर अंदर नाले में शव को फेंक दिया। इसके बाद तरुण के परिवार वालों के साथ आकर उसे तलाशने का नाटक करने लगे। इसी बीच तरुण के मोबाइल से उसके परिवार को फिरौती के लिए मैसेज कर दिया।

………….

ये खबर भी पढ़ें-

योगी और भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई:गंगा पूजन के बाद अक्षयवट का दर्शन किया; अब तक 37 करोड़ ने स्नान किया

सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई है। गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद अक्षयवट धाम और लेटे हनुमान में दर्शन-पूजन किया। योगी और भूटान नरेश के साथ लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए।

अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई। योगी के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!