Naradsamvad

महादेवा की बेसकीमती जमीन पर भू माफियाओं की नजर

 

 

 

 महंत रामनाथ जी महाराज की शिकायत पर राजस्व टीम ने महादेवा में शमशान की भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को पैमाइश कर रुकवाया

 

कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद

महादेवा बाराबंकी। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा की बेसकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर इस तरह से पडी की महादेवा में अभरन सरोवर के दक्षिण लम्बा पुरवा मार्ग पर बने शमशान को भी हथियानें में कोई कसर नहीं रखी गई! इतना ही नहीं भू माफियाओं द्वारा शमशान की भूमि को अवैध तरीके से कब्जा कर मानकों को दरकिनार करते हुए कृष्णा ग्रीन सिटी के द्वारा प्लाटिंग कर दी गई और प्लाट काटकर के बेंच दिए गए। जबकि अवैध कराई जा रही प्लाटिंग में लगभग 0.164 हेक्टेयर शमशान की जमीन का भी भाग पैमाइश में सामने आया। शमशान में स्थित जिंदा समाधि दूधनाथ जी महाराज के सेवक गोरखनाथ कुटी के महंत रामनाथ जी महाराज द्वारा जिला अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शमशान की पैमाइश कराई गई। आज 14 सितंबर शनिवार को उप जिला अधिकारी रामनगर के आदेश के अनुसार शाम करीब 4:00 बजे राजस्व टीम से क्षेत्रीय लेखपाल संतोष कुमार वर्मा राजस्व लेखपाल राम सुफल वर्मा राजस्व लेखपाल वीर सिंह द्वारा पैमाइश की गई। पैमाइश करा कर शमशान की भूमि का चिंहांकन कर दिया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

595911
Total Visitors
error: Content is protected !!