Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Time of 7 trains coming to Jhansi changed | झांसी आने वालीं 7 ट्रेनों का टाइम बदला: आज से 5 से 10 मिनट पहले छोड़ देंगी स्टेशन, पुराने समय पर पहुंचे तो छूट जाएगी ट्रेन – Jhansi News Panchayat Faisal Malik Struggle Story; Prahlad Cha | Prayagraj | संडे जज्बात- मोटा, काला और बदसूरत आदमी चाहिए तो बताएं: पंचायत सीरीज के उपप्रधान फैसल मलिक बोले-6 दिन सोया नहीं तब फूट-फूटकर रो सका In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं?
[post-views]

सदस्य उoप्रo राज्य बाल अधिकार संरक्षण ने किया जनपद दौरा, जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का जाना हाल

 


बाराबंकी। आज श्याम त्रिपाठी सदस्य उoप्रo राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद का दौरा किया गया। सदस्य द्वारा जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि सघन अभियान चलाकर जनपद में अवैध रूप से संचालित विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाए।आयोग के सदस्य ने अवध अकैडमी में हुई दुर्घटना में घायल बच्चों से मिलने के लिए जिला चिकित्सालय (पुरुष) पहुंचे और घायल बच्चों और उनके परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। माननीय सदस्य द्वारा घटनास्थल अवध अकैडमी विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जो कि इस समय सील कर दिया गया है। इसके पश्चात सदस्य द्वारा थाना जहांगीराबाद पहुंचकर विद्यालय में हुई घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद से प्राप्त की। सदस्य ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बंकी का भी निरीक्षण किया और किशोरियों से वार्ता की। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) का भी निरीक्षण किया गया। सदस्य द्वारा समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ सभी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा सभी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सदस्य द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉo पल्लवी सिंह और एसीएमओ डॉo डी के श्रीवास्तव को उनके द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्यों को देखते हुए प्रशस्ति पत्र/सम्मान पत्र भेंट किया गया। बैठक में सदस्य, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समन्वयक चाइल्डलाइन, बाल विकास संरक्षण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2064422
Total Visitors
error: Content is protected !!