Naradsamvad

[post-views]

वन महोत्सव में पौधरोपण, छात्रों को बांटे पौधे और आम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। वन महोत्सव-2026 के तहत सोमवार को रामनगर वन रेंज की ओर से बी.पी. शुक्ला इंटर कॉलेज, त्रिलोकपुर में पौधरोपण एवं आम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरयाण, महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, ग्राम प्रधान देवी शरण यादव एवं अंजनी अवस्थी, मोनू भास्कर ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर नीम, पीपल, सहजन, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा तथा आम का फल वितरित किया गया।उप निरीक्षक वन सचिन पटेल ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और शुद्ध वायु के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।अतिथियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को प्रकृति संरक्षण के साथ मातृत्व सम्मान का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम में बीट इंचार्ज तिलकराम यादव, दुर्गेश यादव, विपिन शुक्ला, नीरज, लालबचन, प्रदीप सहित वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228978
Total Visitors
error: Content is protected !!