Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सर्पदंश से मृत बालक के घर पहुंचे संघ व बजरंग दल के पदाधिकारी, परिजनों को बंधाया ढांढस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विकासखंड सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणपुरवा (छेदा) में सर्पदंश से बालक की मौत के बाद शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के पदाधिकारी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह रजनीश, खंड विस्तारक शुभ, खंड बाल्य कार्य प्रमुख गोलू तथा बजरंग दल के खंड सह संयोजक अभिषेक, गोलू, मल्हार, आदेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत बालक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उसकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विषैले सर्प के डसने से बालक की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1364996
Total Visitors
error: Content is protected !!