Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में बजरंग दल के सेवा सप्ताह का आगाज़, सैकड़ों पौधे रोपकर स्वच्छ पर्यावरण का लिया संकल्प !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-  बजरंग दल के सेवा सप्ताह की शुरुआत रविवार को बीएसएनल ऑफिस स्थित मंदिर के प्रांगण में हुई जिसकी शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने पौधारोपण कर की और कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है जिनके बिना जीवन संभव नहीं है। शुद्ध एवं बेहतर पर्यावरण के लिए धरती पर अत्यधिक वृक्षों की आवश्यकता है।

इस माह में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला कर शुद्ध एवं स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प लेंगे।

विहिप जिला मंत्री राहुल कुमार के साथ बजरंग दल जिला सह संयोजक प्रिंस वर्मा नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल नगर मंत्री सौरभ गुप्ता नगर संयोजक राहुल वाल्मीकि मोहित कश्यप शिवा आदि ने नीम पीपल जामुन व सहजन आदि के पौधे लगाकर शुद्ध पर्यावरण का संकल्प लिया। इसके साथ ही श्रमदान का मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई।

इसी प्रकार निंदूरा प्रखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम कंचनापुर स्थित काली माता मंदिर,निंदूरा एवं निगोहा में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया और मंदिर प्रांगण की श्रमदान कर साफ सफाई भी की।

विश्व हिंदू परिषद के जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान, निंदूरा प्रखंड अध्यक्ष अमित गुप्ता, बजरंग दल प्रखंड संयोजक मुकेश सिंह,सह मंत्री नरेंद्र राजभर,पूर्व प्रखंड मंत्री अरविंद यादव,पूर्व प्रधान रामू चौहान,अनुज मौर्य अवध राम वीरेंद्र सिंह रमेश सिंह चंद्रबली शिवाजी देशराज भी राजभर आदि ने बरगद अमरूद नीम पाकड़ केसिया गुड़हल चांदनी सहजन गुलमोहर आदि के सैकड़ो पौधे रोपित किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321202
Total Visitors
error: Content is protected !!