Naradsamvad

[post-views]

*बाराबंकी में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से बुजुर्ग की मौत, 6 घायल !*

मेड़ विवाद ने लिया हिंसक रूप, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

बाराबंकी:-  हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे बरावां गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार चलने से 60 वर्षीय भगवानदीन की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

मृतक भगवानदीन की पत्नी रामवती समेत उनके परिवार के योगेंद्र, सुरेश (18), अमर कुमार (15), महेश (15), रामदुलारी और शांति देवी (18) घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरे पक्ष से रामदयाल, रामसेवक, छोटे, पुट्टू, भवानी, रिंकू, पिंटू और उनके दो रिश्तेदार भी मारपीट में घायल हुए हैं। घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परिजनों ने सीएचसी हैदरगढ़ में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घायल काफी देर तक उपचार के इंतजार में रहे। वहीं पुलिस ने भगवानदीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1183731
Total Visitors
error: Content is protected !!