Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

स्वामी विवेकानन्द की 124वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, आश्रम में भव्य आयोजन !

हड़ियाकोल आश्रम में विवेकानन्द पुण्यतिथि पर बच्चों ने किया मंत्रोच्चार

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

हड़ियाकोल:-  दिनांक 04.07.2026 को श्रीराम वन कुटीर आश्रम, हड़ियाकोल में मानव सेवा के प्रेरणास्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी की 124वीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक स्वामी रामदास जी एवं स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज को प्रेरणा देने वाले स्वामी विवेकानन्द जी की आदमकद प्रतिमा पर श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगवान दास जी तथा राष्ट्रीय जागरण मंच के मनोज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया।

आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ (हावड़ा, कोलकाता) द्वारा संचालित ‘गदाधर अभ्युदय प्रकल्प’ के बच्चों द्वारा रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानन्द जी के मंत्रों के उच्चारण से की गई। यह प्रकल्प 1 से 8 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा संचालित भगवान श्रीराम विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आज के दिन वीतराग संत स्वामी रामदास जी की पुण्यतिथि भी मनाई गई। उनकी समाधि पर उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्य जयराम पाण्डेय द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रेम वर्मा, संजय यादव (पलिया), लक्ष्मण वर्मा, सुबोध, अरविन्द, अजय, अंशु श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585200
Total Visitors
error: Content is protected !!