Skip to main content

Naradsamvad

* बाराबंकी में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित !*

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

बाराबंकी में भाजपा प्रदेश मंत्री व महामंत्री का भव्य स्वागत, प्रतिभाओं का सम्मान

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:- लाजपत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नव मनोनीत भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव एवं महामंत्री उपेन्द्र रावत का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। पूजन-अर्चन की प्रक्रिया पुरोहित सोनू पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत दोनों पदाधिकारियों ने महासभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाराबंकी की कायस्थ महासभा द्वारा संचालित सामाजिक एवं सृजनात्मक गतिविधियां अत्यंत सराहनीय हैं, और भविष्य में संगठन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर की दो प्रतिभाशाली मातृशक्तियों को भी सम्मानित किया गया। युवा साहित्यकार शिम्पी मौर्या को गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर शोधपरक लेखन के लिए तथा बाल वैज्ञानिक मान्या श्रीवास्तव को उनके विशेष आविष्कार के लिए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता सुभाष श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रप्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष सिंह, समाजसेवी विनय श्रीवास्तव, फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!