Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

न्यू सहारा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोपों की बौछार, विभगीय जाँच पर टिकी निगाहें

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर बाराबंकी। शहर के खोया मंडी के पास संचालित न्यू सहारा हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते विवादों में घिर गया है। रामनगर निवासी अजय पांडेय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायती पत्र देकर अस्पताल के संचालन में कथित भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आकस्मिक और निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि आरोप सही पाए जाएं तो अस्पताल का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।शिकायतकर्ता का आरोप है कि अस्पताल निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी कर संचालित किया जा रहा है। भवन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है और भूतल पर व्यावसायिक दुकानें संचालित होने से किसी भी आपात स्थिति में मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। यह भी आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता नहीं रहती और अधिकांश समय मरीजों का इलाज स्टाफ के भरोसे कराया जाता है।शिकायत में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की कमी, संक्रमण नियंत्रण में लापरवाही, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के अभाव, जीवनरक्षक उपकरणों की कमी, एम्बुलेंस, पार्किंग, शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि मरीजों से मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जाता है तथा आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से कमीशन के आधार पर मरीज भेजे जाते हैं। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों की पुष्टि के लिए अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी मांग की है।प्रार्थना पत्र में यह भी मांग की गई है कि अस्पताल किसके नाम पर पंजीकृत है, उसका वास्तविक संचालक कौन है तथा उसकी शैक्षणिक और चिकित्सकीय योग्यता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं, इसकी भी विस्तृत जांच कराई जाए। शिकायत की प्रतिलिपि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी गई है।अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जांच में शिकायत के आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला केवल एक अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले में निजी अस्पतालों की निगरानी व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1365107
Total Visitors
error: Content is protected !!