Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी में ग्रीन चौपाल का भव्य आयोजन, वन मंत्री ने किया वृक्षारोपण एवं हरित जनजागरण अभियान का शुभारंभ ! पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक.. सिविल अस्पताल में भर्ती.. सपा मुखिया अखिलेश यादव देखने पहुंचे..”! लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार ! एक हफ्ते में दो अज्ञात शव, रेलवे ट्रैक बना रहस्य का गलियारा शाहजहाँपुर: सरकारी गेहूँ खरीद में बड़ी लापरवाही, केंद्र प्रभारी को अंतिम चेतावनी; गबन और एफआईआर की तलवार लटकी ! बाराबंकी:महोबा विधायक के पिता के आरोपों पर पत्रकार द्वारा किए गए सवाल पर भड़के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
[post-views]

बाराबंकी में ग्रीन चौपाल का भव्य आयोजन, वन मंत्री ने किया वृक्षारोपण एवं हरित जनजागरण अभियान का शुभारंभ !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-  03 जुलाई  वन महोत्सव 2026 के तहत बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा 1 से 7 जुलाई तक जनपद की सभी वन रेंजों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को हरख वन रेंज अंतर्गत सतिरिख खास स्थित बक्कीदास बाबा मंदिर परिसर में “ग्रीन चौपाल” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रहे। उन्होंने बरगद का पौधा रोपित कर प्रदेशव्यापी वन महोत्सव अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी रावत, विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष श्री सुनील चौधरी (आईएफएस), अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) श्री दीपक कुमार, अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर) श्री राम कुमार, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र डॉ. रेणु सिंह, वन संरक्षक अयोध्या श्री समीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी श्री आकाश दीप बधावन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा नीम, आम, महोगनी, कचनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों एवं वृक्षों के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

ग्रीन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वन मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।

वन महोत्सव के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छह हरित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं वन रेंजों के लिए रवाना किया गया। ये वाहन आमजन को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप का भी वन मंत्री ने निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के समापन पर “आम बहार आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत आम के पौधों एवं फलों का वितरण किया गया, जिससे लोगों में फलदार वृक्षों के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण, जनजागरूकता रैलियां, ग्रीन चौपाल, पौध वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनपद को हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1190892
Total Visitors
error: Content is protected !!