Skip to main content

Naradsamvad

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रिपोर्ट:- नारद संवाद

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार लखनऊ आगमन पर राजधानी पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगी नजर आई। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक उनके स्वागत में जगह-जगह पोस्टर, बैनर और भव्य स्वागत द्वार लगाए गए थे।

रोड शो के दौरान नितिन नबीन ने वाहन से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया।

प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके इस दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का दौर भी चलेगा।

ALSO READ  बाराबंकी: बारिश के बीच देवा मेला पहुंचीं SP रवीना त्यागी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!