Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी के रामनगर में ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

शॉट पुट, कुश्ती व भारोत्तोलन में विजई खिलाड़ी 

एडिटर के के शुक्ल /चंद्रोदय अवस्थी रामनगर (बाराबंकी)। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में आयोजित विधानसभा स्तरीय ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का दूसरा दिवस मंगलवार को उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शॉट पुट, कुश्ती और भारोत्तोलन जैसी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस खेल स्पर्धा का आयोजन जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर आयु वर्गों के लिए किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती प्रतियोगिता में बलबीर, अनुराग, सुधीर, रवि, अंकुल, मुरारी, सत्यम एवं राजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में विजय प्राप्त की। खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में आलोक और शोभित विजेता रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में अतिभव और बलबीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 67 किलोग्राम वर्ग में आदित्य एवं 81 किलोग्राम वर्ग में आयुष गुप्ता ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ती है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी अपूर्वा कोचर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी, साक्षी सिंह, भूमिका सचान, रश्मि त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षक रजनीश कुमार सिंह, खेल अनुदेशक रंजीत कुमार, प्रदीप, संदीप, पंकज, रामानंद, अंजनी, धर्मेंद्र, विनय, अरविंद यादव, सत्येंद्र, मलखान, पीआरडी स्वयंसेवक काशीराम व राम कुमार तथा सफाई कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

ALSO READ  राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने इटावा में किया कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव के लिए बनाई रणनीति
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!