Skip to main content

Naradsamvad

पिपरी मोहार समिति पर टोकन के माध्यम से मशीन में अगूंठा लगवाकर वितरित की गई खाद

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

Ad image


महादेवा बाराबंकी।किसानों को बी पैक्स समिति पिपरी मोहार में पोस मशीन के द्वारा डीएपी उर्वरक का वितरण टोकन के द्वारा किया जा रहा है, गेहूं आलू की बुवाई जोरो से चल रही है जिसको देखते हुए उर्वरक पाने के लिए किसान सुबह से ही समितियां पर पहुंचकर कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने में लग जाते हैं, समिति के सचिव उदय सिंह वर्मा व सहायक अमर यादव के द्वारा किसानों के आधार कार्ड खतौनी को पंजीकृत कर खतौनी के आधार पर अंकित भूमि के हिसाब से खाद का वितरण किया जा रहा है समिति के सचिव उदय सिंह वर्मा द्वारा बताया गया पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है सभी किसानों को का दी जा रही है समिति पर डी ए पी, यूरिया व टीएसपी उर्वरक उपलब्ध जो किसानों को वितरण की जा रही है। समिति पर उपलब्ध टी एस पी उर्वरक को लेकर कुछ किसानों में भ्रम की स्थिति नजर आई जिसको देखते हुए किसानों के भ्रम को समिति के सचिव द्वारा दूर किया गया जिससे किसान खाद लेने को तैयार है। सर्वर डाउन होने के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं फिर भी सभी किसानों को उर्वरक वितरण की जा रही है शुक्रवार को करीब 150 टोकन बांटे गए थे जिसमें 80 टोकनों का वितरण शाम तक हो पाया था शेष बचे हुए किसानों को शनिवार की सुबह से ही उर्वरक का वितरण लगातार जारी है। जो किसान उर्वरक पाने से वंचित रह गए हैं उनको सोमवार को पुनः टोकन के माध्यम से खाद का वितरण समिति पर किया जाएगा।

ALSO READ  गोंडा में लूट और मोबाइल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4210 रुपये बरामद
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!