Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनेगी 19 फीट ऊंची अमरनाथ गुफा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

रिपोर्ट/चंद्रोदय अवस्थी

रामनगर (बाराबंकी)। आगामी महादेवा महोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की दिशा में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र 19 फीट ऊंची अमरनाथ गुफा बनेगी। इस गुफा का निर्माण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर प्रारंभ किया गया।

लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम के निर्देशन में यह गुफा तैयार की जा रही है। गुफा का ढांचा लकड़ी की बोलियों से बनाया जा रहा है, जिससे इसे वास्तविक गुफा जैसा स्वरूप प्रदान किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह और नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल शास्त्री ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुफा की नींव रखी गई और कलावा बांधकर शुभारंभ की परंपरा निभाई गई।

डॉ. भगौती सिंह की देखरेख में क्षेत्रीय दुर्गा जागरण समिति रानीगंज एवं लखनऊ की टीम द्वारा 200 फीट लंबे पहाड़ का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 40 फीट ऊंची गुफा का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। लखनऊ के त्रिमोहन राठौर ने बताया कि अमरनाथ गुफा को 40 फीट ऊंचा बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गुफा के भीतर अमरनाथ बाबा बर्फानी का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। साथ ही शेषनाग नदी और ऊपर से झरने का सुंदर दृश्य भी तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को वास्तविक अमरनाथ धाम जैसा अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह पूरा निर्माण कार्य 16 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

17 से 23 नवंबर तक चलने वाले इस सप्तरंगी महोत्सव में गुफा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी। आयोजकों के अनुसार, गुफा के निर्माण के साथ-साथ मेले में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भव्य रूपरेखा तैयार की जा रही है। महादेवा महोत्सव इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का संगम बनकर एक नई छटा बिखेरेगा।

ALSO READ  अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने और बूथों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने की मांग की
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!