Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा मंदिर व शिव अभरण सरोवर पर दीए जलाकर मनाई गई देव दीपावली

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला


महादेवा बाराबंकी।लोधेश्वर महादेव में देव दीपावली के दिन लोधेश्वर महादेव मंदिर व शिव अभरण सरोवर पर दीप जलाकर देव दीपावली का पर्व दीपोत्सव मनाया गया।कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है. हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी बहुत ज्यादा महत्व है.मान्यता है इस दिन देवतागण धरती पर आते हैं और दिवाली मनाते हैं कार्तिक मास की पूर्णिमा को सभी देवस्थान मंदिरों पर दिए जला कर देव दीपावली मनाई जाती है आज देव दीपावली के पावन अवसर पर लोधेश्वर महादेव मंदिर और शिव अभरण सरोवर पर स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के द्वारा घी और तेल के दिए व मोमबत्ती जलाकर लोधेश्वर महादेव परिसर को जगमग कर दिया सभी मंदिरों पर दिए जलाए गए दिए जलते ही पूरा मंदिर परिसर व शिव अभरान सरोवर जगमगाने लगा,दिए जलाने के बाद लोधेश्वर महादेव की पूजा कर के दिए जलाने वाले सदस्यों वा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर अनुराग शुक्ल, चंद्रेश द्विवेदी,पुष्पेंद्र अवस्थी, इंद्रेश द्विवेदी, विवेक,तन्मय अवस्थी,संदीप शुक्ला, सोनू गुप्ता,नीरज शर्मा ,करण अवस्थी, सोनू अवस्थी,प्रतीक अवस्थी, विनोद यादव, महेश गुप्ता,अनुभव तिवारी,रवि गुप्ता, योगेन्द्र अवस्थी, राजन गुप्ता,विष्णु गुप्ता, आशु तिवारी शुभम तिवारी,,रजनी कांत पाण्डे,पुष्कर,सोम,कुशाग्र, सुयश आदि लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  Apple ने भारत में लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!