Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
[post-views]

सरयू नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटी पुलिस व एनडीआरएफ की टीम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सरयू नदी में स्नान करते समय पानी मे डूबे युवक की तलाश पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। लेकिन अभी उसकी शिनाख्त नही हो पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखंड रामनगर के ग्राम टेपरा मजरा पारा निवासी राममूरत का 18 वर्षीय पुत्र विवेक शुक्रवार को खेत में पिता के साथ धान काटने गया था। इस दौरान दोस्तो के साथ गाँव के निकट स्थित सरयू (घाघरा)नदी में स्नान करने लगा। तभी वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची जरवल थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन उसकी तलाश नही हो पाई। शनिवार को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

Ad image
ALSO READ  लहड़रा मोड़ पर कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1608614
Total Visitors
error: Content is protected !!