Skip to main content

Naradsamvad

सहकारी संघ सुढ़ियामऊ में खाद की कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र में खाद की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही आए दिन किसान आवाज उठाते हैं। सरकार की मंशा है किसानों को आय दोगुनी हो परंतु जिम्मेदार अपनी जेबों को भरने में लगे हुए हैं जिसका जीता जागता एक उदाहरण ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के सहकारी संघ कस्बा सुढ़ियामऊ में देखने मिला है। जिस संघ से दिन में किसानों ने खाद खरीदने की बात कही तो संघ संचालक ने खाद न होने की बात कह कर उन्हें बैरंग वापस भेज दिया। परंतु वही रात को दुकान में रखी खाद की कालाबाजारी देखने को मिली।  एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालाकि नारद संवाद वीडियो की पुष्टि नही करता है। नंदऊपारा के किसान राहुल सिंह ने बताया कि खाद की कालाबाजारी को लेकर संघ संचालक से बात की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सुन्धियामऊ सहकारी संघ द्वारा की गई खाद की कालाबाजारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक ने भी आवाज बुलंद की है किसानों ने मांग की है कि कालाबाजारी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही होती है या मामला रफा दफा कर दिया जाएगा ? दूरभाष पर हमारे संवाददाता से बात करते हुए सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव सूरतगंज आसाराम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

ALSO READ  बाराबंकी में ऐतिहासिक देवा मेला शुरू, गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!