Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर तहसील में SIR मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर उपजिलाधिकारी ने की बैठक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव, BLO को दी गई सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

रिपोर्ट/ के के शुक्ल/ चंद्रोदय अवस्थी

रामनगर, बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रामनगर तहसील जनसभा भवन में बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे SIR (मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने की। बैठक में तहसीलदार विपुल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो अनिल श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें भारतीय जनता पार्टी से मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार शुक्ल,समाजवादी पार्टी से ब्रजेश गौतम बहुजन समाज पार्टी से भगवानदीन चौधरी, एवं अजय गौतम तथा कांग्रेस से उमानाथ मिश्र अधिवक्ता चैतन्य चालू सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इसका गहन पुनरीक्षण पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए और BLO (बूथ लेवल अधिकारी) को मतदाता सूची समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाए जाने पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी दलों के सहयोग से यह प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी और हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। बैठक शांतिपूर्ण एवं सार्थक माहौल में संपन्न हुई।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेडीयू से निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव, बताया अपनी भविष्यवाणी सच
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!