Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

कुलदीप पाल ने किया ज्योता ग्राम पंचायत में निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का शुभारंभ

फर्रुखाबाद – मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योता में आमजन के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कुलदीप पाल ने कहा कि “जनता जब भी किसी समस्या का सामना करेगी, उनका सेवक हमेशा साथ खड़ा मिलेगा। रात के 12 बजे भी यदि आपका फोन आएगा तो समस्या का समाधान किया जाएगा।”

Ad image

उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र में किसी और कैंप की आवश्यकता महसूस होगी, तो उसे लगवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कैंप में आसपास के कई गांवों के लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गोपाल राठौर ने भी अपने विचार रखे।

डॉ. निश्चित भट्ट और उनकी टीम ने कैंप में आए लोगों की जांच कर उचित दवाएं व जरूरतमंदों को चश्मे भी प्रदान किए। क्षेत्र की जनता ने इस पहल के लिए कुलदीप पाल को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508122
Total Visitors
error: Content is protected !!