Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

गांव फीलनगर में मिला रायबरेली का लापता बालक, ग्रामीणों व पुलिस की सतर्कता से चाचा को सौंपा

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

जनपद के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फीलनगर में बुधवार की सुबह एक 13 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थिति में अकेला घूमता मिला। बालक की हालत देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और उससे बातचीत की। मानव जीवन कल्याण समिति के उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव सक्सेना, जयवीर राठौर, राजेश राठौर एवं रमेश मौके पर पहुंचे और बालक से जानकारी ली। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अर्जुन पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम मठिया, थाना मोहनगंज, जनपद रायबरेली बताया। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक को तुरंत मीरानपुर कटरा थाने पहुंचाया और उपनिरीक्षक रूप किशोर सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अर्जुन द्वारा बताए गए पते पर संपर्क साधा।

करीब दोपहर 3 बजे अर्जुन के चाचा श्यामलाल पुत्र गंगा प्रसाद थाने पहुंचे और बालक से मिलकर उसकी पहचान की पुष्टि की। सभी कागजी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने अर्जुन को सुरक्षित रूप से चाचा श्यामलाल के सुपुर्द कर दिया। अर्जुन के परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों की इस तत्परता और मानवीय सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जिस तरह से सभी ने मदद की, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सजगता व सामाजिक संगठनों की भागीदारी को लेकर क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस और आमजन के समन्वय से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461809
Total Visitors
error: Content is protected !!