✍️ राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)
नारद संवाद समाचार बाराबंकी
बाराबंकी।ईद-उल-अजहा जैसे पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के स्पष्ट निर्देश पर जनपद भर में सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी को तेज कर दिया गया है।
???? एसपी अर्पित विजयवर्गीय का स्पष्ट संदेश:
“ईद-उल-अजहा एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। ऐसे पवित्र अवसर पर यदि कोई अराजक तत्व या खुराफाती माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाराबंकी पुलिस की पहली नजर ऐसे ही शरारती और अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर है।”
???? सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर!
अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अफवाहबाज़ों और सोशल मीडिया के जरिये माहौल बिगाड़ने वालों पर आईटी सेल और सोशल मीडिया निगरानी टीमों की नजर है। जिलेभर में ऐसे मामलों की पहचान के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट का गठन कर दिया गया है।
????️ पुलिस की ज़मीनी तैनाती भी फुल एक्शन में:
थाना सुबेहा, रामनगर, मसौली, सफदरगंज, हैदरगढ़, सतरीख, कोठी, और लोनीकटरा सहित जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन तलाशी अभियान, और बाजारों में फ्लैग मार्च जैसी कार्रवाइयां जारी हैं।
???? भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे –
बाजार, मस्जिद, ईदगाह, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आदि पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।
???? एसपी का संदेश आम जनता के नाम:
“जनता को घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। आपकी सुरक्षा बाराबंकी पुलिस की प्राथमिकता है।
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या किसी तरह की अफवाह सुनें तो तत्काल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।”

???? पुलिस गश्त की तस्वीरें वायरल हो रही हैं – लोगों में भरोसे और सुरक्षा का माहौल बढ़ा है।
जिलेभर में पैदल गश्त व संदिग्धों की तलाशी
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय
थाना स्तर पर विशेष गश्ती दलों का गठन
अराजकता पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति
ल































