Naradsamvad

[post-views]

A fraudster who provided fake jobs in secretariat arrested in Lucknow | सचिवालय में फर्जी नौकरी दिलाने वाला ठग गिरफ्तार: पहले भी जेल जा चुका है आरोपी, झांसे में लेकर 70 लाख रुपए ठगे – Lucknow News

[ad_1]

लखनऊ28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। उसने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए ठगे थे। कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी विनोद कुमार ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने विनोद के पुत्र को सचिवालय लखनऊ में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

पीड़ित की शिकायत पर 31 मई 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पैसे मांगने पर नए-नए नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया।

दूसरे साथ को पुलिस तलाश रही

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने आरोपी शक्तिपाल को गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमित सिंह के साथ मिलकर यह अपराध करता था। शक्तिपाल ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह इसी तरह के एक मामले में हजरतगंज से जेल जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

207818
Total Visitors
error: Content is protected !!