Naradsamvad

[post-views]

संपत्ति विवाद में दामाद ने सास-ससुर को पीटा:लखनऊ में ससुराल आकर नाबालिग साली से छेड़छाड़, पुलिस ने केस दर्ज किया

[ad_1]


लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक परिवार में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दामाद ने ससुराल आकर सास-ससुर को पीट दिया। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उनकी छोटी बेटी यानी साली से छेड़छाड़ भी की। घटना 14 मार्च की शाम की है। महिला अपने पति, नाबालिग बेटे वंश और छोटी बेटी मानसी के साथ घर पर थी। दामाद ने बड़ी बेटी को फोन कर बुलाया। शाम 8:30 बजे दामाद ने घर में घुसकर नाबालिग साली से छेड़छाड़ शुरू कर दी। दामाद का बेटी ने साथ दिया विरोध करने पर दामाद ने ससुर का सिर दीवार में दे मारा। उसने मकान अपने नाम करवाने की मांग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बेटे को कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान बड़ी बेटी ने भी अपने पति का साथ दिया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही। बाद में दामाद को थाने ले गई, लेकिन दरोगा ने प्रार्थना पत्र लिखवाकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि अधिकारी के आदेश पर बेटी और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

821250
Total Visitors
error: Content is protected !!