लखनऊ में नगर निगम के इतिहास में सबसे अधिक हाउस टैक्स कलेक्शन हुआ है। बीते 1 अप्रैल से 30 मार्च तक 450 सौ करोड़ से अधिक का टैक्स 4 लाख 69 हजार 872 प्रॉपर्टी ने जमा किया है। अभी यह आंकड़ा एक दिन में और बढ़ने की संभावना है।
.
जोन 8 में सबसे अधिक टैक्स जमा
लखनऊ के जोन -8 में 80 हजार 204 प्रॉपर्टी से 103 करोड़ 69 लाख से अधिक की वसूली हुई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जोन 8 में नगर निगम के इतिहास की सबसे अधिक वसूली एक जोन में हुई है। ईद के दिन भी ऑफिस खुले रहेंगे। टैक्स जमा होगा। अभी तक 450 करोड़ से अधिक की वसूली हुई है। अभी एक दिन और टैक्स कलेक्शन होगा। जोन 4 में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक वसूली हुई। यहां पर 90 करोड़ 40 लाख टैक्स कलेक्शन 39 हजार 164 घरों से हुआ।
जोन 2 सबसे कम वसूली
लखनऊ के जोन 2 में सबसे कम वसूली हुई है। यह पर 19 करोड़ 61 लाख रुपए का टैक्स जमा हुआ है। इस दौरान 30 हजार 190 लोगों ने टैक्स जमा किया है। जोन पांच में 30 करोड़ 76 लाख का टैक्स कलेक्शन 39 हजार 164 घरों से हुआ है। जोन 6 में 71 हजार 298 घरों से 36 करोड़ 11 लाख रुपए वसूले गए हैं।