ऑटो चालक छोटू की सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई।
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में आटो में सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों में विवाद हो गया। विवादा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि
.
शाहगंज क्षेत्र के मान सरोवर कालोनी के पास ऑटो खडे़ होते हैं। यहां पर दोपहर करीब एक बजे एक सवारी बैठाने को लेकर छोटू निवासी रामस्वरूप कालोनी शाहगंज व राजकुमार निवासी जोगी पाड़ा में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में राजकुमार ने छाेटू की छाती में घूंसा मार दिया। इससे वो गिर पड़ा। इसके बाद भी ऑटो चालक राजकुमार का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने छोटू की छाती पर चढ़कर उसका गला दबा दिया।
इसके बाद वो फरार हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है7