Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी साइबर सेल में तैनात आरक्षी राजन यादव साइबर एक्सपर्ट द्वारा बताए गए साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए बाराबंकी साइबर पुलिस ने बताए उपाय

एडिटर के के शुक्ल,नारद संवाद एजेंसी न्यूज

बाराबंकी।साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को हिन्द मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी में साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के सम्बन्ध में साइबर पुलिस के द्वारा लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर पुलिस के आरक्षी राजन यादव ने बताया साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके। बैंक द्वारा कभी भी के.वाई.सी. अपडेट कराने के लिए किसी से मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीसी/पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है। यदि कभी भी ऐसी कोई कॉल आए तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है।

अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें।साइबर धोखाधड़ी होने पर जागरूक किया जिसमें नि0 संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर थाना जनपद बाराबंकी।आरक्षी राजन यादव साइबर सेल जनपद बाराबंकी।मुख्य आरक्षी जितेंद्र गौंड साइबर थाना बाराबंकी।

ALSO READ  शाहजहांपुर में डॉक्टरों की पिटाई और सरकारी काम में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!