Skip to main content

Naradsamvad

Your MLA’s talk, with Dainik Bhaskar | आपके विधायक की बात, दैनिक भास्कर के साथ: मूलचंद निरंजन बोले- 475 गांवों के 90 प्रतिशत समस्याओं का किया समाधान, क्षेत्र में बनी सड़कें और स्टेडियम – Jalaun News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
12 Min Read

[ad_1]

Ad image

अनुज कौशिक | जालौन34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जालौन के माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन। - Dainik Bhaskar

जालौन के माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन।

जालौन के माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। विधायक मूलचंद निरंजन एक सामान्य कार्यकर्ता से विधायक तक का अपना सफर तय किया है। पिछले 3 साल में उनकी विधानसभा में काफी विकास कार्य हुए हैं। इन्हीं मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने उनके साथ बातचीत की।

विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की 90% समस्याओं का समाधान कर दिया है। उनका विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा डाकुओं से प्रभावित था। उस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र के साथ-साथ किसानों को अन्ना जानवरों से निजात दिलाने का काम कराया गया है। आज उनके क्षेत्र के लोग खुशहाल हैं।

पढ़िए, भास्कर और विधायक के बीच हुए सवाल-जवाब…

सवाल:- जब आप पहली बार विधायक बने तो क्षेत्र में कौन सी ऐसी समस्याएं थीं, जिन पर आपके द्वारा काम किया गया?

जवाब:- माधौगढ़ विधानसभा दो तहसीलों की विधानसभा है, जिसमें कोंच और माधौगढ़ तहसील है। लगभग 100 किलोमीटर से अधिक लंबाई की विधानसभा है। जिसमें 475 छोटे-बड़े गांव आते हैं। 2017 में जब विधायक बना तो पूरी विधानसभा संपूर्ण रूप से ध्वस्त थी। एक भी मार्ग सही नहीं थे, चाहे जिला मार्ग हो, या संपर्क मार्ग हो, एक भी मार्ग आने-जाने के लिए सुरक्षित नहीं थे। विधानसभा क्षेत्र दो तरफ से नदियों से घिरा है।

उत्तर में चंबल और यमुना का मिलान होता है। पश्चिम में सिंधु, मृगा और पहूज नदी है। यहां पचनदा पर सभी नदियों का मिलान होता है। कई गांव ऐसे थे, जो बरसात के दिनों में टापू बन जाते थे। उन गांव में आवागमन के लिए कोई रोड नहीं था। नदियों पर पुल नहीं थे। बहुत सारी समस्याएं थी। विधानसभा क्षेत्र दस्यु प्रभावित क्षेत्र माना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी ने 8 वर्षों के अंतर्गत हमारे विधानसभा में विकास की गंगा बहाई है। आज लगभग 90 प्रतिशत जो मेजर समस्याएं थी। उसका निदान हो गया है।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ।

सवाल:- सड़कों की स्थिति खराब है, इस पर क्या निदान किया?

जवाब:- माधौगढ़ विधायक मूलचंद ने कहा कि आज क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया। हमारे माधौगढ़ विधानसभा चारों तरफ से दो लाइन मार्गो से जुड़ चुका है। आज हमारे कोंच क्षेत्र के मार्ग हो, बंगरा मार्ग हो, एट, जालौन, कैलिया मार्ग हो वह दोहरीकरण हो चुका है। वर्तमान में नदी गांव मार्ग पर काम चल रहा है। माधौगढ़ क्षेत्र मध्य प्रदेश से जुड़ चुका है। यहां भी दोहरीकरण मार्ग बना है।

ALSO READ  लद्दाख बना भारत का पहला 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश, रासायनिक खाद पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

सवाल:- आपके क्षेत्र में सर्वाधिक बाढ़ आती है। हर साल लोग प्रभावित होते हैं। लेकिन इस क्षेत्र में अभी तक लोगों को बाढ़ से निजात नहीं मिल पाई है। क्या समस्याएं आ रही हैं। जिस कारण ऐसे हालत बन जाते है?

जवाब:- विधायक ने कहा कि यह बाढ़ उनके जनपद और आसपास के जिलों से हमारे यहां बाढ़ नहीं आती है। हमारी विधानसभा में पांच नदियां है। इसको पचनदा कहते हैं, वहां यमुना, चंबल, सिंधु, पहूज और कुंवारी नदियां मिली हुई है। बाढ़ का कारण चंबल नदी में राजस्थान के बांधों से पानी खोल देना साथ ही सिंधु नदी में मध्य प्रदेश से पानी खोला जाता है। जिसके कारण इन नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। बाढ़ की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सतर्क है। मुख्यमंत्री ने स्वयं निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर लोगों को निजात मिले। इसके लिए भी कई प्रकार के प्रयास किए, कुछ गांव में हम लोगों ने नदियों के किनारे गांव के संरक्षण के लिए नदी पर दीवारें बनाने का काम सरकार ने किया है। साथ ही नदियों किनारे रहने वाले लोगों को विस्थापित भी करने का काम किया है। जिससे वह बाढ़ से बच सकें।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन अनुप्रिया पटेल के साथ।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन अनुप्रिया पटेल के साथ।

सवाल:-किसान हर साल अन्ना मवेशी से परेशान है, इन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है?

जवाब:- विधायक ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में अन्ना मवेशियों की क्या स्थिति थी। यह किसी से छुपी नहीं है, पहले हम सब देखते होंगे कि पूरे जनपद में बल्कि मैं कहूंगा पूरे बुंदेलखंड में अन्ना जानवर सड़कों पर रहते थे। लोगों को निकालने में भी कठिनाई होती थी।वाहन पास करते समय घटनाएं होती थी। कई जानवर सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त होकर मर भी जाते थे। लेकिन आज मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करूंगा। उन्होंने गौ संरक्षण हेतु गांव और नगर क्षेत्र में गौशालाएं बनवाएं। जहां गौवंशों को संरक्षित किया जा रहा हैं। आज अन्ना जानवर की समस्या का तो संपूर्ण रूप से निदान हुआ है। आज गांव-गांव में किसानों को इस समस्या से निजात मिला और फसल भी सुरक्षित है।

सवाल:- माधौगढ़ ​​​​​​विधानसभा में एजुकेशन के लिए अच्छे कॉलेज नहीं है। लोगों को बाहर जाना पड़ता है। अभी तक शिक्षा के क्षेत्र में कितना काम किया गया?

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त

जवाब:- विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने मेरे आग्रह पर कोंच नगर में एक महाविद्यालय दिया है। महाविद्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस वर्ष हैंडोवर होकर इस वर्ष वहां कक्षा संचालित हो जाएगी। नए-नए विद्यालय हर मंडल स्तर पर बन रहे है। अटल आवासीय विद्यालय सरकार के द्वारा खोले गए हैं। यह जल्द ही जिला स्तर पर भी आ रहे हैं। जहां महाविद्यालय की आवश्यकता है, वहां महाविद्यालय खोले जा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में आप देखेंगे तो बेसिक के विद्यालय प्राइमरी और जूनियर जिनकी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से बेकार थी। जहां बैठने लायक स्थिति नहीं थी। आज सारे के सारे विद्यालय मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर गांव-गांव में विद्यालय स्वच्छ सुंदर बने हुए हैं। वहां आज शिक्षण कार्य भी अच्छा हो रहा है। नियमित रूप से टीचर पहुंच रहे हैं, शिक्षा का आधुनिकरण किया जा रहा है। वहां कंप्यूटर की व्यवस्थाएं की जा रही है। प्राइमरी कक्षा से ही छात्रों को सब प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए।

सवाल:- विधानसभा में कोई बड़ा स्टेडियम नहीं खेल प्रतिभाओं को कैसे निखारेंगे?

जवाब:- विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा पूरे प्रदेश के अंदर और अपने जिले में भी जिलाधिकारी को सभी को निर्देश दिए गए हैं, कि जिन ग्राम पंचायत में खेल के मैदान की जगह पड़ी है। उनको विकसित कराया जाए। हम लोगों ने अपने क्षेत्र में कई जगह जहां खेल के मैदान की जगह उपलब्ध थी। वहां खेल के मैदान को विकसित कराया है।

कोंच तहसील क्षेत्र के दिरावटी ग्राम में खेल का मैदान विकसित कराया है। माधौगढ़ तहसील के अंतर्गत रामपुरा खेल का मैदा विकसित कराया है। इसी तरह बावली गांव में मिनी स्टेडियम बनाया है। अभी वर्तमान में कोंच नगर में स्टेडियम के लिए भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। विधानसभा में तीन-चार गांव हमने चयनित करके वहां जगह का चयन किया जा रहा है। क्योंकि हम सब जानते हैं कि स्टेडियम के लिए बड़ी जगह चाहिए होती है। जमीन की उपलब्धता होते हुए भी सरकार की खेल के मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने पर प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसलिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं भी प्रारंभ की थी। जो आज भी आयोजित हो रही है।

सवाल:- माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कई शिकायत आ रही है। बिना काम कराए ही मनरेगा से करोड़ों रुपए निकाल लिया गया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे कौन से कारण है, जिस कारण इस पर लगाम नहीं लग पा रही है?

ALSO READ  अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदल रहे हैं दर्शन का समय, जारी हुआ नया शेड्यूल

जवाब:- माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि सभी लोग जानते है कि 8 वर्ष पहले कैसे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ था। सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस पर काम किया जा रहा है, आज मैं समझता हूं, इन पर पूर्ण रूप से नियंत्रण है। जहां इस प्रकार की शिकायत मिल रही है। उन पर जांच हो रही है, जांच के बाद यदि कहीं दोषी कोई पाया गया, तो निश्चित रूप से सरकार दोषियों के प्रति कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन।

माधौगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद निरंजन।

विधायक मूलचन्द्र निरंजन का राजनैतिक दौर…

विधायक मूलचंद निरंजन वर्तमान में भाजपा से माधौगढ़ विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए। 2017 में विधायक बनाने से पहले वह कोंच तहसील के ग्राम अंडा में स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की। 1986 छात्रसंघ का चुनाव उरई के दयानंद वैदिक महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद जीत हुई। छात्र राजनीति के बाद 1991 में भाजपा की सदस्यता ली। दूसरा चुनाव 1995 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में खकसीस सीट से जिला पंचायत सदस्य के रूप में जीत दर्ज की। 2001 से 2004 कोंच क्षेत्र से जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे। 2003 से 2007 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 2005 से 2010 पहाडगांव जिला पंचायत सीट पर सदस्य रहे। 2010 से 2017 तक भाजपा संगठन में कानपुर क्षेत्र और बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यकारिणी में रहे। झांसी और कानपुर जिले के प्रभारी के रूप में का किया। 2017 में पहली बार विधानसभा सीट माधौगढ़ पर जीत हासिल की। 2022 में माधौगढ़ सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें…

आपके विधायक की बात, दैनिक भास्कर के साथ:लक्ष्मी राज सिंह बोले- बुलंदशहर में कराए विकास कार्य, स्टेडियम और सड़कों का बिछाया जाल

बुलंदशहर भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। लक्ष्मीराज सिंह 2022 विधानसभा चुनाव में जिले की सिकन्दरबाद सीट से चुनाव जीतकर लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता से विधायक तक का अपना सफर तय किया है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपना कदम सक्रिय राजनीति में रखा। पिछले 3 साल में उनकी विधानसभा में काफी विकास कार्य हुए हैं। इन्हीं मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने उनके साथ बातचीत की।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!