Skip to main content

Naradsamvad

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा का बाराबंकी मे जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

Ad image

विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दो करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प: गोपाल राय 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

बाराबंकी।जनपद बाराबंकी में आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में हिन्दू रक्षा परिषद कार्यालय में आज सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाराबंकी जनपद आगमन पर सफेदाबाद में छात्र संघ जिलाध्यछ शुभम राय के नेतृत्व में हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एव राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा व शनि पीठाधीस्वर वाराणसी कन्हैया महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। उसके पश्चात गायत्री मंदिर बाराबंकी के पास जिलाध्यछ राम गोपाल निगम द्वारा एव पटेल चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात सत्या पंडित द्वारा स्वागत और नाके चौराहे पर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एव राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा द्वारा माल्यार्पण के पश्चात विपिन सिंह द्वारा जोरदार स्वागत तत्पश्चात तहसील रामनगर के मोड़ पर अनुज द्वारा स्वागत एवं गंगा इंफ़्रा बिल्डर साइड पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप द्वारा जोरदार स्वागत कर सैकड़ो लोगो को सदस्यता दिलाई गई।इस अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा हमारा परम कर्तव्य है, और इसके लिए हम पूरी निष्ठा से सक्रिय हैं।  

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की घटती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय है। भारत में भी कुछ शक्तियाँ हिंदुओं के विरुद्ध षड्यंत्र रच रही हैं।। यह समय है जब विश्वभर के हिंदुओं को संगठित होकर अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी और समाज में जागरूकता फैलानी होगी।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि बांग्लादेश में प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठाई जाए। यह केवल एक धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और अस्तित्व की लड़ाई है, जिसे हमें हर हाल में जीतना है।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा, राम गोपाल निगम,युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, शनि पीठाधीस्वर वाराणसी स्वामी कन्हैया महाराज, सत्या पंडित शाश्वत मिश्रा प्रदेश मंत्री , गौतम कृष्ण गोंड़, राम मूर्ति, शिवम सिंह राणा, नीरज सिंह,सहित सैकड़ों राष्ट्रभक्त शामिल हुए।

ALSO READ  भारत में अब खास फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए E100 ईंधन के नियम लागू, सरकार ने बदला मोटर व्हीकल रूल्स
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!