Skip to main content

Naradsamvad

I am not a looteri dulhan, I am a victim | मैं लुटेरी दुल्हन नहीं, पीड़िता हूं: आगरा में पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची युवती, बोली- धमकी देकर कराई शादी – Agra News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

युवती का कहना है कि मेरे साथ धोखा हुआ है

आगरा में सुबह शादी कर शाम को जेवरात और नकदी लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन का कहना है कि वो लुटेरी नहीं है वह पीड़िता है। उसके साथ धोखा हुआ है। धमकी देकर उसकी शादी की गई। उसके जीजा को बंधक बना लिया गया है। दूल्हा लंगड़ा है, उसके घर का पता नहीं है। युवती

.

यह है पूरा मामला सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। 15 दिन पहले उसने मोहल्ले के एक युवक से अपनी शादी की बात छेड़ी। तब युवक ने फोन पर फिरोजाबाद के बिचौलिए से बात कराई। बिचौलिए ने बताया कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। युवती का परिवार गरीब है,उसके परिजनों को 35 हजार रुपए देने होंगे।

सनी का कहना है कि वो तैयार हो गया। 5 फरवरी को सगाई होनी थी। सगाई के लिए ​​​सनी और उसके परिजन रामबाग के मंदिर पहुंचे। सनी ने और युवती ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

सनी ने युवती को सोने की अंगूठी पहनाई और कहा- मैं आज ही शादी करूंगा। दुल्हन के घरवाले भी तैयार हो गए। फिर पंडित बुलाकर शादी की रस्में अदा की गईं। शाम को विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन अपनी बहन से मिलने के बहाने मंदिर से बाहर आई। फिर ऑटो में बैठकर फरार हो गई।

सनी का आरोप है कि दुल्हन जेवरात और नकदी भी ले गई। सनी के घरवालों ने बिचौलिए को पकड़ लिया। पुलिस में तहरीर दी।

यह शादी की फोटो है।

यह शादी की फोटो है।

सुना रही दूसरी कहानी दूसरी तरफ पुलिस के पास पहुंची युवती का कहना है कि वो पीड़िता है। वो भागी नहीं है। युवती ने अपना नाम रानी जायसवाल बताया। बताया कि वो मंगोलपुरी की रहने वाली है। रानी का कहना है कि कोई रिश्ता लेकर आया था। लेकिन उसकी दीदी ने मना कर दिया।

ALSO READ  शाहजहाँपुर पुलिस ने C-Plan ऐप से जोड़ा 52,853 नागरिकों को, अपराध नियंत्रण और खोज में मिली मदद

इस पर उन्हें कहा गया कि लड़के का घर ले लो। एक जगह लेकर गए, जहां नीचे हॉल और ऊपर दो कमरे थे। वहां बहुत लोग पहुंच रहे थे। पंडित को भी बुला लिया। रानी का कहना है कि वो अपने दीदी जीजा के साथ गई थी। वहां सही नहीं लगा तो वो बाहर निकल आए।

इस लड़के सनी के साथ युवती की शादी हुई थी

इस लड़के सनी के साथ युवती की शादी हुई थी

धमकी दी कि केस में फंसा देंगे रानी का कहना है- लड़के के घरवालों ने जबरदस्ती उन्हें अंदर ले गए। दुल्हन के कपड़े पहनने को दिए। फिर कहा कि शादी कर लो। मना करने पर जीजा को केस में फंसाने की धमकी दी। दीदी-जीजा के लिए कपड़े बदल कर मंडप पर बैठ गई। रानी का कहना है कि उनकी शादी करा दी गई। शादी होने के बाद जैसे ही मौका मिला तो हम निकल आए। हमने लड़के का घर तक नहीं देखा था।

ALSO READ  यूपी में चुनाव से पहले सपा को मिली बड़ी मजबूती, बीजेपी और बसपा छोड़कर कई दिग्गज नेता शामिल

रोड पर की बदतमीजी रानी का कहना है कि हम जैसे ही बाहर निकले, लड़के के घरवाले हमारे पीछे आ गए। जबरदस्ती करने लगे। मेरी साड़ी रोड पर खींचने लगे। बदतमीजी करने लगे। बोलने लगे कि लड़के के साथ एक रात बितानी होगी। मेरी बहन के साथ भी अभद्रता की।

मेरे जीजा को पकड़ लिया वहां से निकलने के बाद जीजा को पकड़ कर बैठा लिया। रानी ने बताया कि लड़का लंगड़ा है। मुझे लड़का पसंद ही नहीं था। न ही लड़के का नाम पता था, न ही जाति का ही पता है। बहुत लोग थे, इसलिए हम किसी तरह बचकर निकले। थाने से फोन पहुंचा तो पता चला कि लड़के का नाम सनी है। मैं चाहती हूं कि मेरे जीजा को छोड़ा जाए। मुझे इंसाफ चाहिए।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!