असगर नकी | सुलतानपुर57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/07/8765142e-42a7-4f31-a013-294268208b26_1738942826808.jpg)
सुल्तानपुर में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात के अभियाकला स्थित फोरलेन डायवर्जन के पास रात साढ़े आठ बजे के करीब हुई। युवक सुल्तानपुर से लंभुआ की ओर जा रहा था। उसने पान-गुटखा खाया था।
जैसे ही थूकने के लिए अपना सिर दाहिनी ओर निकाला। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक समेत वाहन पहिए के नीचे आ गया। सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान हैदर अंसारी के रूप में हुई है। वह मदनपुर पनियार लंभुआ का निवासी था। उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान स्थापित की गई। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।