[ad_1]
इरफान पठान | महोबा31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बाइक से घर की ओर जा रहे थे जीजा-साला।
महोबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 339 पर स्थित महुआ मोड़ पर यह घटना हुई। जगपुरा गांव निवासी सुरेश कुमार अपने साले नवल किशोर के साथ बाइक पर सवार थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
देखें 5 तस्वीरें…





सीओ दीपक दुबे के अनुसार, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस शवों का पंचनामा भरने सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
[ad_2]
Source link









