Skip to main content

Naradsamvad

An old woman injured in a bike accident dies | बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत: पीलीभीत में घर लौटते समय हुआ हादसा, बरेली में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Pilibhit News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पीलीभीत22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तीन दिन पहले ई-रिक्शा से घर लौटते समय हुआ था हादसा। - Dainik Bhaskar

तीन दिन पहले ई-रिक्शा से घर लौटते समय हुआ था हादसा।

पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुई 60 वर्षीय वृद्धा की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नत्थों देवी के रूप में हुई है, जो पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर की निवासी थीं।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

घटना 5 फरवरी की है, जब नत्थों देवी ई-रिक्शा से पूरनपुर से अपने घर वापस लौट रही थीं। रम्पुरा कपूरपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक खाई में जा गिरी और दोनों – बाइक सवार और वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

घायल वृद्धा को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया। लगभग एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उन्होंने बरेली में अंतिम सांस ली।

ALSO READ  यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में MLC स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के वोटों की गिनती शुरू

वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को दर्शाती है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!