Skip to main content

Naradsamvad

Wife and lover arrested for murder of husband | पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार: एटा में शराब पिलाकर की थी हत्या, पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ था मामला – Etah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

नंदकुमार| एटा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। - Dainik Bhaskar

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मरथरा गांव में तीन दिन पहले मिले शव की पहचान पल्लेदार राजेंद्र (35) के रूप में हुई थी, जिसकी हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि राजेंद्र की पत्नी का विजेंद्र नाम के व्यक्ति से अवैध प्रेम संबंध था, जो परशुराम का पुत्र और वाहनपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

राजेंद्र को जब इस प्रेम संबंध के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। इस विरोध से नाराज होकर उसकी पत्नी ने प्रेमी विजेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। जब राजेंद्र अपनी बहन के घर से लौट रहा था, तो प्रेमी ने उसे फोन कर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

ALSO READ  अमेठी में ई-रिक्शा हादसे में घायल मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले टूटा परिवार

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है, साथ ही मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। मृतक कोतवाली नगर में किराए पर रह रहा था, और शुरुआत में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन गहन जांच के बाद असली कहानी सामने आई और दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- सिंहासन विरासत में मिलता है बुद्धि नहीं

पुलिस ने दोनों आरोपियों, मृतक की पत्नी और प्रेमी विजेंद्र को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, और महिला कांस्टेबल शिवानी पोसवाल शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!