Skip to main content

Naradsamvad

Two members of inter-state vehicle theft gang arrested | अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार: बलरामपुर पुलिस ने दबोचा, चोरी की 4 बाइकें बरामद, भेजे गए जेल – Balrampur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पवन तिवारी | बलरामपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चोरी की 4 बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

चोरी की 4 बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार।

बलरामपुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सादुल्लानगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 फरवरी को यह सफलता हासिल की।

ALSO READ  शाहजहाँपुर पुलिस ने C-Plan ऐप से जोड़ा 52,853 नागरिकों को, अपराध नियंत्रण और खोज में मिली मदद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार पुत्र राकेश और सुनील कुमार पुत्र जुगुल किशोर के रूप में हुई है। दोनों सलेमपुर पट्टी, थाना सादुल्लानगर, बलरामपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों से बरामद की गई मोटरसाइकिलों में दो हीरो स्प्लेंडर (UP51BD-3484 और UP51BF-5425), एक अन्य स्प्लेंडर और एक हीरो एचएफ डीलक्स (UP55C-8097) शामिल हैं।

ALSO READ  देवरिया में दुर्गा पूजा मेले में डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की

पुलिस ने मामले में धारा 317(2)/317(5)/318(4)/319(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक परमानंद चौहान, हेड कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल उपेंद्र गोंड व उदयराज की टीम शामिल रही।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!