Skip to main content

Naradsamvad

Sandeep Dikshit Vs Arvind Kejriwal; BJP VS AAP Congress Alliance | Election 2025 | ‘AAP ही BJP को जितवाती है, हरियाणा-गुजरात देख लो’: संदीप दीक्षित बोले- राहुल से अनबन नहीं, उनके चाहे बिना टिकट नहीं मिलता

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
15 Min Read

[ad_1]

Ad image

‘दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से बात करने की कोशिश की थी। वे ऐसी सीटें मांगने लगे कि नेगोशिएशन न हो पाए। केजरीवाल ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए।’

.

‘हरियाणा में भी ऐसा ही हुआ था। वे कांग्रेस को हराने के लिए हरियाणा गए थे। साफ है, कांग्रेस को हराओगे तो BJP जीतेगी। इसी तरह उन्होंने गुजरात, उत्तराखंड और गोवा में भी BJP को जितवाया। आम आदमी पार्टी का काम सिर्फ कांग्रेस का नुकसान करना है।’

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ये सीट लगातार तीन बार से जीत रहे हैं। 6 महीने पहले लोकसभा चुनाव कांग्रेस और AAP ने दिल्ली में गठबंधन में रहकर लड़ा था। अब एक-दूसरे के खिलाफ हैं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित सबसे बड़ा चेहरा हैं। दैनिक भास्कर ने उनसे AAP से गठबंधन टूटने, केजरीवाल पर हमलावर होने, INDIA ब्लॉक के खतरे में पड़ने और कांग्रेस की BJP के साथ सेटिंग के आरोपों पर सवाल पूछे। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

सवाल: AAP आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की BJP के साथ सेटिंग है, दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं? जवाब: किसी के पास कुछ कहने को नहीं होता, तो ये लोग ऐसे आरोप लगाते हैं। आम आदमी पार्टी इस सेटिंग की खुद सबसे बड़ी उदाहरण है। हम तो बार-बार गठबंधन के बारे में पूछते हैं। अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि हम अरविंद केजरीवाल से नेगोशिएशन करने गए थे। BJP के साथ कौन सी पार्टी लड़ती है और कौन सी पार्टी BJP का फायदा करवाती है, ये तो जगजाहिर है।

आज तक एक उदाहरण बता दें, जहां आम आदमी पार्टी ने BJP का नुकसान किया हो। अरविंद केजरीवाल के साथ दिक्कत है कि उन्हें दिल्ली के दंगे नहीं दिखते। कोविड के बारे में पूछा जाता है, तो वे चुप रहते हैं। केजरीवाल BJP की भाषा बोलते हैं। जब-जब मूल मुद्दों पर बात आती है, वे BJP के साथ खड़े दिखते हैं।

सवाल: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि AAP दिल्ली में कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है, इसलिए हम उसे सपोर्ट करेंगे। क्या इससे INDIA ब्लॉक टूट सकता है? जवाब: INDIA ब्लॉक का राज्यों से कोई लेना-देना नहीं है। वह लोकसभा स्तर का गठबंधन है। महाराष्ट्र और झारखंड जैसे कुछ राज्यों में INDIA ब्लॉक की पार्टियों का पुराना गठबंधन है। वहां हम साथ चुनाव लड़ते हैं।

INDIA ब्लॉक आने के बाद कोई नया गठबंधन नहीं हुआ है। TMC और कांग्रेस दोनों अलायंस में हैं, लेकिन बंगाल में साथ नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि INDIA ब्लॉक की सभी पार्टियां सारे चुनाव साथ लड़ती हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में हम राज्य में चुनाव लड़ते हैं। समाजवादी पार्टी को किसे सपोर्ट करना है, वो जानें, उनका काम जाने।

सवाल: आपकी मां शीला दीक्षित की पॉलिटिकल लीगेसी नई दिल्ली सीट से जुड़ी है। ऐसे में आप खुद को कहां देखते हैं? जवाब: माताजी की लीगेसी तो बहुत बड़ी है। उसे कोई आगे नहीं ले जा सकता। उन्होंने इतने बड़े काम किए हैं कि हर दिल्लीवाले के दिल में वे छाई हुई हैं। हम उनकी लीगेसी आगे बढ़ाने नहीं आए हैं। उन्होंने जहां छोड़ा था, उसके बाद दिल्ली गड्ढे में चली गई।

QuoteImage
ALSO READ  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सुरक्षाकर्मी को मंच से धक्का दिया, पूर्व डीजीपी ने बताया शर्मनाक

हमारी सरकार बनेगी, तो हमारा काम दिल्ली को वापस उस आयाम तक पहुंचाना होगा, जहां शीला जी ने पहुंचाया था। बेहतर दिल्ली बनानी है। हमारे लिए यह बड़ी चुनौती है।

QuoteImage

सवाल: ग्राउंड पर लोग कह रहे हैं कि आप सिर्फ चुनाव के वक्त एक्टिव होते हैं? जवाब: यह एरिया (नई दिल्ली सीट) मेरा नहीं है, तो मैं एक्टिव होकर क्या करता। लोगों को भी थोड़ा समझना चाहिए। अरविंद केजरीवाल के बारे में यह सवाल क्यों नहीं पूछते। अरविंद केजरीवाल तो जीतने के बाद यहां कभी नहीं आए। सवाल उनसे पूछिए, जो यहां के विधायक हैं। जो इस एरिया में राजनीति नहीं करता, उससे यह सवाल पूछना नहीं बनता।

सवाल: कांग्रेस के पोस्टर्स में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की फोटो हैं। सुर्खियों में आप बने हुए हैं। कांग्रेस का CM फेस कौन है? जवाब: मैं इसलिए सुर्खियों में हूं क्योंकि केजरीवाल के खिलाफ खड़ा हूं। देवेंद्र यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हैं। हम कहीं भी चुनाव लड़ते हैं, तो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का चेहरा प्रॉमिनेंट होता है।

सवाल: आपके और राहुल गांधी के रिश्तों पर भी सवाल उठाया जा रहा है। क्या कोई अनबन है? जवाब: कोई अनबन नहीं है। अगर अनबन होती तो टिकट क्यों मिलता। राहुल जी के चाहे बिना कांग्रेस में किसी को टिकट नहीं मिलता है।

सवाल: चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली थी। इसमें राहुल या दूसरे बड़े लीडर क्यों नहीं पहुंचे? जवाब: उस वक्त दिल्ली में उनकी जरूरत नहीं थी। ये दिल्ली के नेतृत्व की यात्रा थी। हमारा काम था कि हम घर-घर जाएं, क्योंकि लोग कांग्रेस को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। ये देवेंद्र यादव की सोच थी कि हम जमीन पर उतरें, लोगों के पास जाएं ताकि कांग्रेस के लिए अच्छा माहौल बने और माहौल बना भी।

माहौल बनने के बाद बड़े लीडर आते हैं। उसका फर्क पड़ता है। अभी राहुल गांधी ने रैलियां की हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे, प्रियंका गांधी भी आएंगी। उनके आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।

सवाल: पिछले दो चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। आप दिल्ली में कांग्रेस का क्या भविष्य देखते हैं? जवाब: चुनाव में अलग-अलग तरीके के रिजल्ट आते हैं। 2013 में आम आदमी पार्टी कहीं नहीं थी, लेकिन जीत गई। कांग्रेस के बहुत से वोटर नहीं चाहते थे कि BJP जीते। पिछले दो चुनावों से वे आम आदमी पार्टी को वोट कर रहे हैं।

बहुत सारे वोटर आम आदमी पार्टी को नहीं जिताना चाहते थे, इसलिए वे BJP में चले गए। हमारे ऐसे 10-12% वोट आम आदमी पार्टी में और 5-7% वोट BJP में हैं। ये वोटर वापस आ जाएंगे क्योंकि कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। इस चुनाव में हमारा 18-20% वोट वापस आ जाएगा।

सवाल: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के अलावा BJP के प्रवेश वर्मा कैंडिडेट हैं। दोनों के खिलाफ आपकी क्या स्ट्रैटजी है? जवाब: अरविंद केजरीवाल मुझे गंभीर कैंडिडेट नहीं दिखते हैं, क्योंकि यहां उनका ज्यादा काम नहीं रहा है। कोई यह नहीं कह रहा कि उन्होंने बहुत काम किए थे। 10 साल में बना उनका कोर वोटर ही उन्हें वोट दे रहा है। BJP का भी कोर वोटर छोड़कर, मुझे कोई ऐसा दिख नहीं रहा है कि उनके लिए बहुत उत्साह हो।

ALSO READ  बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सीतापुर के पति-पत्नी

ऐसे में कांग्रेस ही सामने दिखती है। हमारे कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। लोग हमारी बात सुन रहे हैं। हमारा काम है अपनी बात कहते रहें। दिल्ली में केजरीवाल ने जो काम नहीं किया, उसे उजागर करते रहें।

दिल्ली में BJP का भी रोल है। वो म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में रही है। म्युनिसिपल काउंसिल BJP के हाथ में है। BJP का भी बहुत अच्छा या इफेक्टिव रोल दिल्ली में रहा नहीं है। जनता दोनों पार्टियों पर सवाल उठा रही है।

सवाल: केजरीवाल झुग्गियों में जाकर फ्री बिजली-पानी की और प्रवेश वर्मा प्रकोष्ठ बनाने की बातें कह रहे हैं। कांग्रेस में ये मुद्दा गायब क्यों दिख रहा है? जवाब: उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली दी है। नई दिल्ली में तो बिजली और पानी फ्री नहीं है। आप नई दिल्ली के रेजिडेंट और CM से पूछें कि उन्होंने दिल्ली के लोगों को फ्री बिजली और पानी दिया, लेकिन नई दिल्ली में क्यों नहीं दिया। आप नई दिल्ली के लोगों से बात करेंगे तो पता चलेगा अरविंद केजरीवाल ने यहां कोई काम नहीं किया।

और प्रकोष्ठ बनाने से कोई काम नहीं होता। BJP का झुग्गी प्रकोष्ठ क्या करता है। वे लोगों को फ्री चीजें बांटते हैं। आजकल जैसे 1100 रुपए बांट रहे हैं। कोई कंबल बांट रहा है।

अगर प्रवेश वर्मा जैसे गंभीर कैंडिडेट को कंबल-जूते और 1100 बांटने की जरूरत पड़ जाए, तो स्पष्ट है कि उन्हें लगता है कि सामान्य राजनीतिक गतिविधियों से लोगों के बीच जगह नहीं बना पा रहे हैं। उन्हें लग रहा है इस तरीके से रिश्वत देकर वे वोट खरीद लेंगे।

सवाल: आपकी पार्टी ने भी 8500 रुपए बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात की है। क्या फ्री स्कीम के बिना चुनाव नहीं लड़ा जा सकता? जवाब: यह सही बात है। पार्टियों ने देखा है कि मध्य प्रदेश में BJP बुरी तरह हार रही थी। वो महिलाओं को 1000-1200 देने की स्कीम लेकर आई और चुनाव जीत गई। महाराष्ट्र में हार रही थी और जीत गई। कभी-कभी ऐसा लगता है कि वोटर सिर्फ फ्री की तरफ आकर्षित हो रहा है। बाकी पार्टियों में भी यह रहा होगा कि हम इस वजह से चुनाव क्यों हारें।

सवाल: BJP ने कहा है कि कांग्रेस शीला दीक्षित के समय किए काम पर चुनाव लड़ रही है, आप किस विकास की बात कर रहे हैं? जवाब: BJP किस विकास की बात कर रही है, वही बता दे। दिल्ली में तो यहीं के विकास की बात करेंगे। यह कोई ग्रामीण इलाका थोड़ी है, जो हम कृषि स्कीम की बात करें, सिंचाई स्कीम की बात करें। यह कोई पहाड़ी इलाका थोड़ी है कि हम हिल डेवलपमेंट की बात करें।

ALSO READ  सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्गों की मौत और PRD जवान घायल

BJP 15 साल MCD में रही है, उन्होंने क्या किया। आम आदमी पार्टी ने 10 साल में दिल्ली का सत्यानाश कर दिया। जिन पार्टियों के पास कुछ क्लेम करने को नहीं है, वे इधर-उधर घूमते हैं। कांग्रेस के पास बहुत कुछ क्लेम करने को है।

सवाल: दिग्विजय सिंह ने बताया था कि 2005 में अरविंद केजरीवाल सोनिया गांधी की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का हिस्सा बनना चाहते थे। क्या तब अरविंद केजरीवाल कांग्रेस में आ जाते तो बेहतर होता? जवाब: अरविंद केजरीवाल अगर कांग्रेस में आते, तो सब सत्यानाश ही होता। उनकी स्कीम्स में कोई दम नहीं है। उनका सिर्फ एक मॉडल है कि हर चीज फ्री कर दो। वैसे भी दिल्ली गरीब राज्य नहीं है। दिल्ली के पास बहुत पैसा है। हमारे यहां कोई गरीब इलाका नहीं है, कोई ग्रामीण इलाका नहीं है। कहीं सिंचाई पर खर्च नहीं करना है। हर चीज दिल्ली में बनी है फ्री में फेंकने के लिए। इसीलिए उन्होंने मुफ्त की रेवड़ियां बांटकर वोट लिए हैं।

सवाल: अगर कांग्रेस आती है, तो किस तरह का मॉडल आएगा? जवाब: कांग्रेस का मॉडल विकास और रोजगार है। बेरोजगारी मिटाना है। आज हर घर में बेरोजगार बच्चे बैठे हैं। BJP और आम आदमी पार्टी की कोई ऐसी स्कीम नहीं है, जिससे रोजगार बनता हो। आप इन्फ्रास्ट्रक्चर में पैसा लगाते हैं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाते हैं, सरकारी अस्पताल खोलते हैं, तो नौकरी बनती हैं। पब्लिक यूनिवर्सिटी खोलते हैं, तो लोगों को काम मिलता है। ऐसा कोई काम इन पार्टियों ने नहीं किया है।

सवाल: लोगों को कैसे भरोसा दिला रहे हैं कि कांग्रेस भी मुकाबले में है? जवाब: लोगों को अपने आप विश्वास है। लोग माहौल देखते हैं। हर दूसरा आदमी मुझसे कहता है कि आम आदमी पार्टी को हटाओ। ये सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। लोगों ने समझ लिया है कि कांग्रेस गंभीरता से चुनाव लड़ रही है। ……………………………………

स्टोरी में सहयोग: अदिति ओझा, भास्कर फेलो ……………………………………

दिल्ली चुनाव पर ये इंटरव्यू और स्टोरी भी पढ़ें

1. अवध ओझा बोले- BJP बताए 15 लाख कब देगी:बंटेंगे तो कटेंगे नहीं, महंगाई पर बात हो

सिविल सर्विस की कोचिंग देने वाले अवध ओझा दिल्ली की पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ते थे, इस बार जंगपुरा से मैदान में हैं। अवध ओझा कहते हैं कि मनीष सिसोदिया ही उन्हें AAP में लेकर आए हैं। BJP के बारे में कहते हैं, ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसी बातें बीच में मत लाइए। महंगाई पर बात कीजिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

2. झुग्गियों के लोग बोले- काम के बदले वोट देंगे, 15 लाख वोटर करेंगे 20 सीटों का फैसला

दिल्ली के 3 लाख परिवार झुग्गियों में रहते हैं। रोजी-रोटी और अच्छी जिंदगी के तलाश में आए थे, लेकिन छोटे-छोटे कमरों में सिमट कर रह गए। दिन भर मजदूरी करके 400-500 रुपए कमाते हैं। वोट देने के सवाल पर कहते हैं, जो काम देगा उसे वोट देंगे। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले करीब 15 लाख वोटर 20 सीटों पर फैसला करते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!