Skip to main content

Naradsamvad

Nitish Kumar JDU Update; Manipur BJP | N Biren Singh Government MLA | मणिपुर में बना रहेगा BJP-JDU का साथ: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थन वापस लिया था, हाईकमान ने घंटेभर में फैसला पलटा – Patna News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

नीतीश कुमार की पार्टी JDU के मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लिया था। पार्टी हाईकमान ने घंटेभर के अंदर ना सिर्फ उनके फैसले को पलट दिया, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष विरेन सिंह को पद से भी हटा दिया।

.

वहीं, अब मणिपुर जदयू के वॉइस प्रेसिडेंट भी समर्थन वापस लेने की बात कर रहे हैं।

बुधवार को शाम साढ़े 4 बजे JDU के मणिपुर के अध्यक्ष ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था। कुछ ही देर बाद JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद मीडिया के सामने आए और समर्थन वापसी का खंडन किया। उन्होंने कहा- ‘NDA को हमारा समर्थन जारी रहेगा।’

प्रसाद ने कहा कि ‘मणिपुर इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत किए बिना पत्र जारी किया था। यह अनुशासनहीनता है। हम मणिपुर सरकार के साथ राज्य के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।’

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

साल 2022 में हुए चुनाव में भाजपा ने 60 में से 32 सीटें जीती थीं। JDU के 6 विधायक जीते थे। इसमें से 5 विधायक BJP के साथ चले गए थे। तीन निर्दलीय विधायकों का भी सरकार को समर्थन है।

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। केंद्र के साथ बिहार सरकार में भी भाजपा और JDU सहयोगी पार्टियां हैं।

कांग्रेस ने कहा- मणिपुर में सरकार को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए था कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने प्रतिक्रिया दी है। ज्ञान रंजन ने कहा कि मणिपुर में जो हालात है, जिस तरह से वहां पर जुल्म ढाया गया। वहां की सरकार को तो खुद इस्तीफा दे देना चाहिए था। इसके बाद वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आज तक प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर नहीं गए।

ALSO READ  इटावा में बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर की पिता की हत्या, शरीर को स्टोरेज बॉक्स में छिपाया

आरजेडी ने कहा- मणिपुर के विधायक ने साहसी कदम उठाया है

जदयू के मणिपुर की बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने की खबर सामने आते ही आरजेडी का ने प्रतिक्रिया दी थी पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा था कि ‘JDU विधायक ने मणिपुर में सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला लेकर भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रति अविश्वास जताया है। इस तरह की स्थिति का निर्माण पूरे देश में होने जा रहा है। भाजपा जिस तरह की राजनीति करती रही है और जैसी उनकी नीयत रही है, वैसे में इस तरह का परिणाम सामने आना ही था। मणिपुर के विधायक ने साहसी कदम उठाया है।’

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फेल हुआ फायर ब्रिगेड का उपकरण, वीडियो वायरल

————————————————

ये खबर भी पढ़ें

नीतीश बोले- अटल जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था:लालू के ऑफर पर कहा- मैं क्यों इधर-उधर जाऊंगा, कौन क्या बोलता है मुझे मतलब नहीं

CM नीतीश कुमार ने सोमवार को फिर से लालू के ऑफर का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ‘पटना में जो लोग बात कर रहे हैं, उनसे हमको क्या लेना-देना है। हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे। हमको बनाने वाले अटल जी हैं। उन्होंने बहुत सम्मान दिया। मुझे CM बनाया। NDA में जो सम्मान मिला, उसके बाद वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं बनता है। दो बार JDU वाले गलती से इधर-उधर कर दिए थे, लेकिन अब नहीं होगा।’ पूरी खबर पढ़ें

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!