Skip to main content

Naradsamvad

Fireworks and Sunderkand recitation on the occasion of Ramlala’s Pran-Pratishtha | रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर आतिशबाजी और सुंदरकांड पाठ: बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति, भंडारे का श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

संभल की जामा मस्जिद से 200 मीटर दूर स्थित पंजाबी मंदिर में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सुंदरकांड का पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीराम के भजनों का

.

बुधवार की रात 08:30 बजे जनपद संभल की सदर कोतवाली संभल क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित श्री सनातन धर्म पंजाबी मंदिर में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और बच्चों ने सांस्कृतिक भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी, वहीं सुंदर कांठ का पाठ, हनुमान चालीसा और भगवान श्रीराम के भजनों का गुणगान हुआ।

बच्चों ने सांस्कृतिक भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी।

बच्चों ने सांस्कृतिक भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी।

ALSO READ  Land Rover Defender 110 अब भारत में ही होगी असेंबल, कीमत घटकर 99 लाख रुपये हुई

आरती के प्रसाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चलकर भाग लिया और प्रसाद को ग्रहण किया। आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था और संभल में ऐसे धूमधाम के साथ वर्षगांठ के रूप में मनाया गया है।

बच्चों ने आतिशबाजी की।

बच्चों ने आतिशबाजी की।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है शक्तिशाली चक्रवात अर्नब, 125 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

कार्यक्रम में महेंद्र मदान, महावीर प्रसाद मोंगिया, गुलशन चाबा, साकेत मदान, नमन चाबा, श्याम मदान, शंशाक गांधी, चीनू राधू, संजय चाबा, ममता राधू, रमा चाबा, कमलेश चाबा, मधु गंभीर आदि लोग उपस्थित रहें। अमिता गांधी ने कहा कि अयोध्या में आज के दिन भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उसकी वर्षगांठ के उपलक्ष में आज यहां कार्यक्रम हुआ है जिसमें सुंदरकांड का पाठ और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए हैं।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 104 करोड़ का पायलट प्रोजेक्ट, 40 जगहों पर लगेंगे आउटडोर एयर प्यूरीफायर

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!