Skip to main content

Naradsamvad

Vayve Eva Solar EV Car Price 2025; Variant Battery Plan Feature Details | सोलर पावर से चलेगी इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा: फुल चार्ज में 250km की रेंज मिलेगी, शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹3.25 लाख

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप वेब मोबिलिटी ने हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत की पहली सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा को लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 250 किलोमीटर चलेगी।

होम चार्जर से कार की बैटरी को 5 घंटे में और DC फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाएगी। कार के रूफ पर सोलर पैनल दिया गया है, जिसके चलते 10 किलोमीटर की एक्स्ट्रा रेंज मिलेगी।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

वेव ईवा एक छोटी कार है, जो क्वाड्रिसाइकिल जैसी है। इसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। यह EV 5 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये कार MG की कॉमेट को टक्कर देगी। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में इसके कॉन्सेप्ट अवतार में प्रदर्शित किया गया था।

ALSO READ  बाराबंकी SP रवीना त्यागी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख

वेव ईवा को तीन वैरिएंट- नोवा, स्टेला और वेगा में पेश किया गया है। इसके बेस वैरिएंट नोवा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख है। इसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में है। जबकि, कस्टमर बैटरी सब्सक्रिप्शन के बिना ईवी को 3.99 लाख रुपए के शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर खरीद सकेंगे।

ये कीमतें पहले 25,000 कस्टमर्स के लिए होगी, जिसकी डिलीवरी 2026 में शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि वेव ईवा में फ्लेक्सिबल सोलर पैनल दिया गया है, जिसके जरिए कार हर दिन 10 किलोमीटर चल सकती है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दिवाली से पहले बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया बिल न भरने वालों की बिजली काटी
वैरिएंटबैटरी रेंटल प्लान के साथ कीमत (एक्स-शोरूम)बैटरी रेंटल प्लान के बिना कीमत (एक्स-शोरूम)
नोवा₹3.25 लाख₹3.99 लाख
स्टेला₹3.99 लाख₹4.99 लाख
वेगा₹4.49 लाख₹5.99 लाख

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!