Skip to main content

Naradsamvad

LSG Captain Rishabh Pant first reaction on becoming captain of Lucknow Super Giants know what he said

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

Lucknow Super Giants IPL 2025 Captain Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बन गए हैं. टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उनके साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेस की और नए कप्तान का एलान किया. कप्तान नियुक्त होने के बाद पंत का पहला रिएक्शन भी आ गया है. 

ऋषभ पंत ने कहा, “मैंने अपने सभी कप्तानों से बहुत कुछ सीखा है. रोहित शर्मा से आप सीखते हैं कि एक खिलाड़ी की देखभाल कैसे की जाती है. यह कुछ ऐसा है जो मैंने उनके नेतृत्व से सीखा है और एक कप्तान के रूप में दोहराना चाहता हूं.” लखनऊ के नए कप्तान ने आगे कहा, “माही भाई के शब्द बहुत प्रसिद्ध (फेमस) हैं. एमएस धोनी ने कहा था प्रक्रिया का ध्यान रखें, और परिणाम अपने आप आ जाएंगे. मैं इसे ध्यान में रखूंगा.”

ALSO READ  2027 यूपी चुनाव से पहले चिराग पासवान की वाराणसी में 'नव संकल्प महासभा', 403 सीटों पर लड़ने का दावा

ऋषभ पंत बनेंगे आईपीएल के सबसे महान कप्तान- LSG मालिक 

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने एलान किया कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालेंगे. इसके साथ ही संजीव गोयनका ने दावा किया कि ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महान कप्तान बनेंगे. बता दें कि ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. 

ALSO READ  दिल्ली के गफ्फार मार्केट में भीषण आग, पुरी प्लाजा की चार मंजिला इमारत में लगी आग बुझाने के लिए दौड़ीं 22 गाड़ियां

LSG मालिक संजीव गोयनका ने कहा, “लोग अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में ‘माही (एमएस धोनी) और रोहित’ कहते हैं. मेरे शब्दों को नोट कर लीजिए. 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होगा.”

इन सात टीमों के कप्तान हो गए कंफर्म 

ALSO READ  दिवाली सुरक्षा को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने निकाला फ्लैग मार्च

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक सात टीमों के कप्तान तय हो गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं. अब आरसीबी, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का एलान बाकी है. 

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!