Skip to main content

Naradsamvad

ipl 2025 lsg captain rishabh pant makes joke about punjab kings

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

Rishabh Pant Captain LSG IPL 2025: ऋषभ पंत ने IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स पर तंज कसा है. 20 जनवरी को हुए एक खास इवेंट में LSG फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को लखनऊ टीम का नया कप्तान घोषित किया है. अब पंत ने कहा है कि उन्हें डर था कि कहीं मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स उन्हें ना खरीद ले. याद दिला दें कि पंजाब मेगा ऑक्शन में 110.5 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी.

ALSO READ  समाजवादी पार्टी में नए नेताओं के आने से यूपी की राजनीति हिली, अखिलेश यादव ने किया दावा

ऋषभ पंत ने बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया से ही मेगा नीलामी को देख रहे थे. उन्होंने स्वीकार किया कि जब रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा तो उन्हें राहत की सांस मिली थी. ऐसे में पंजाब का पर्स काफी कम हो गया था, इसलिए पंत जानते थे कि इसके बाद पंजाब उनके लिए ज्यादा ऊंची बोली नहीं लगा पाएगी. ऋषभ पंत ने कहा, “मुझे अंदर से टेंशन हो रही थी, जिसका कारण था पंजाब.”

उनका आंकलन सही भी रहा क्योंकि श्रेयस अय्यर को खरीदने के बाद पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत पर एक भी बोली नहीं लगाई थी. पंत को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स शुरू से ही रेस में शामिल रहा. उनके लिए RCB और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में LSG ने बाजी मारी. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने 20 करोड़ रुपये में पंत पर RTM कार्ड खेलने का प्रयास भी किया, लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर पंत को इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनाया.

ALSO READ  शाहजहांपुर में बिजली के खंभे पर केबल लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिलाएं समेत 11 घायल

पंजाब किंग्स वही टीम है, जिसके कोच अब रिकी पोंटिंग हैं. ऋषभ पंत का इस टीम पर तंज कसना चौंकाने वाला विषय है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स में वो पोंटिंग के साथ काम कर चुके हैं. पंत-पोंटिंग की जुगलबंदी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं. फिर भी पंत ने पंजाब की टीम के लिए ऐसा बयान दिया है.

ALSO READ  शाहजहाँपुर के पूर्व पार्षद अनिल वर्मा का गर्रा घाट पर अंतिम संस्कार, शोक में रहा सराफा बाजार

यह भी पढ़ें:

10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में रिटर्न करेंगे Rohit Sharma, वापसी की तारीख और किस टीम का करेंगे सामना? जानें सबकुछ

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!