Skip to main content

Naradsamvad

Coaching operator filed a report against the employee | कोचिंग संचालक ने कर्मचारी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट: मुरादाबाद में कोचिंग का 4 GB डेटा चोरी करने का आरोप; पुलिस ने कहा-निष्पक्ष जांच होगी – Moradabad News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

स्कॉलर्स डेन कोचिंग के संचालक विवेक ठाकुर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मुरादाबाद में एक कोचिंग संचालक ने अपने कर्मचारी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कर्मचारी पर कोचिंग का 4 GB डेटा चोरी करने के आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवराज रेजीडेंसी निवासी विवेक ठाकुर ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई FIR में कहा है, उनका कांठ रोड पर स्कालर्स डेन के नाम से कोचिंग है। विवेक ने रिपोर्ट में कहा है कि कोचिंग में कार्यरत जगदीश प्रसाद सेन को बतौर एकेडमिक मैनेजर एकेडमिक रिसोर्स की जिम्मेदारी दे रखी थी। विवेक का आरोप है कि जगदीश ने संस्था के छात्रों का डाटा और स्टडी मैटेरियल दूसरे संस्थानों में भेजने का काम किया है। कोचिंग संचालक का आरोप है कि 18 जनवरी को सुनियोजित तरीके से जगदीश ने 4 GB से अधिक डाटा अपने ऑफिस के कंप्यूटर से अपनी ई मेल आईडी पर अपलोड किया और शाम को 6 बजे इस्तीफा देकर जाने लगा। कोचिंग संचालक के अनुसार जब जगदीश से बिना नोटिस के तुरंत नौकरी छोड़ने की वजह जाननी चाही तो वह घबड़ाने लगा। आरोप है कि जब शक होने पर छानबीन कराई गई तो उसके मोबाइल व कंप्यूटर से डेटा चोरी करने की जानकारी मिली। कोचिंग संचालक का आरोप है कि कर्मचारी जगदीश स्टाफ से धक्कामुक्की करके भाग गया, जिसे साई मंदिर रोड पर दौड़ाकर स्टाफ ने दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना का कहना है कि कोचिंग संचालक से मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कर्मचारी को उसके घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन करेगी। इसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!