Skip to main content

Naradsamvad

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी ।थाना क्षेत्र के ग्राम कापफ़तेहउल्लापुर में एक 23 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के कांपफ़तेहउल्लापुर निवासी सुखराम का 23 वर्षीय पुत्र विमल गांव के बाहर प्रवेश द्वार के पास लगे चिरवल पेड़ में गमछे से लटका हुआ था, जिसकी शर्ट में खून के धब्बे मिले, सुबह जब गांव की महिलाएं निकली तो देखा कि एक शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल रहा है जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई ,मृतक के घर वाले भी आ गए जिन्होंने देखते ही तत्काल विमल की पहचान की, स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई, सूचना पर हल्का दरोगा उमेश यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मृतक के घर वालों ने बताया कि विमल शनिवार की शाम करीब 6 बजे भोजन करके गांव में घूमने के लिए निकला था जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विमल बहुत ही शांत स्वभाव का था किसी से कोई वाद विवाद भी नहीं था चार बहनों में वह सबसे बड़ा था। घटना के बाद पारिवारिक लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

ALSO READ  वोटर लिस्ट विस्तार अभियान में लखीमपुर खीरी राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!