Skip to main content

Naradsamvad

शाहजहांपुर: रंगदारी मांगने वाले दो बर्खास्त पुलिसकर्मियों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

शाहजहांपुर पुलिस ने रंगदारी के मामले में फरार दो बर्खास्त कांस्टेबलों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन पुलिसकर्मियों पर एक स्थानीय कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप है।

Ad image

आरोप है कि इन लोगों ने व्यापारी सुंदरम को फर्जी स्मैक केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये वसूले थे। इस घटना में तिलहर थाने में तैनात चार कांस्टेबल शामिल थे।

ALSO READ  शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद चारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई और विभागीय जांच के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। पंकज और वीरेंद्र नाम के दो आरोपी कांस्टेबलों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

मेरठ निवासी तुषार और अरुण इस घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने हाईकोर्ट में शरण ली, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

ALSO READ  नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल के सड़क नेटवर्क के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का पैकेज

अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कोर्ट से वारंट जारी कर उनकी संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।

ALSO READ  बाराबंकी: MSP और महंगाई के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जलालबाद सर्कल ऑफिसर (CO) दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों के परिवार भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब पुलिस टीम नोटिस लेकर उनके घर गई, तो परिवार वालों ने घर पर चिपकाए गए नोटिस को फाड़ दिया। पुलिस ने इस हरकत को गंभीरता से लिया है और इसे जांच का हिस्सा बना लिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!