संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी, राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मेधा कुलकर्णी ने हरदोई की सवायजपुर विधानसभा सीट पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
डॉ. मेधा कुलकर्णी ने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की बुनियाद है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करना और उनके अनुसार जीना हर नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यकर्ताओं ने ली संवैधानिक मूल्यों की शपथ
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वहां मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी.के. वर्मा, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रितेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह और जिला सचिव अदिति कुशवाहा के साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के मूल सिद्धांतों का पालन करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।









