Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग शाहजहाँपुर के बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर बदलेंगे दर्शन के समय, सफेद वस्त्रों में दिखेंगे ठाकुर जी झांसी में स्कूल क्लर्क गिरफ्तार, 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल शाहजहांपुर में 50 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाली आक्रामक बंदर पकड़ी गई, जंगल में छोड़ा शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर

CDO inspected the offices of Vikas Bhavan | CDO ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण: अभिलेखों के रखरखाव पर जोर, नेम प्लेट लगाने का निर्देश – Gonda News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सीडीओ ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

गोंडा जिले की मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने विकास भवन स्थित जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय तथा जिला ग्राम विकास अभिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकार

.

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी दस्तावेजों का रखरखाव उचित तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ने पर उसे तुरंत पाया जा सके। इसके साथ ही योजना के कार्यों में तेजी लाने और संबंधित योजनाओं की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

ALSO READ  आगरा पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, PET परीक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सभी पटल सहायकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम और पदनाम के नेम प्लेट कार्यालय में लगवाए जाएं,ताकि कर्मचारियों के पहचान में आसानी हो और किसी भी कार्य को लेकर नागरिकों को सुविधा हो। इस निर्देश का पालन करने से कार्यालय की कार्यकुशलता और पारदर्शिता में वृद्धि होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने निरीक्षण किया।

ALSO READ  भारत को 500 GW ग्रीन एनर्जी लक्ष्य के लिए बैटरी स्टोरेज और ग्रिड अपग्रेड की जरूरत

निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से बेहतर कार्य प्रदर्शन की उम्मीद जताई और उन्हें नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। इस औचक निरीक्षण से कार्यालयों में सुधार और कार्य की गति में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर की सुबह टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और अलर्ट जारी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!