Skip to main content

Naradsamvad

Video of donation box stolen from temple | मंदिर से दान पेटी चोरी का VIDEO: मुंह बांधकर आए दो चोर बाउंड्री फांदकर फरार, घटना का खुलासा नहीं होने से आक्रोश – Deoria News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो चोर।

देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रनिहवा गांव में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर से दान पेटी की चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें मुंह बांधकर आए दो चोर दान पेटी लेकर बाउंड्री फांदकर फरार होते दिखाई

ALSO READ  फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौंदा, 4 लोगों की मौत और 12 घायल

.

यह मंदिर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी द्वारा स्थापित किया गया है, जिसमें दक्षिण शैली की वास्तुकला के साथ 52 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। चोरी की घटना दो दिन पहले रात को हुई, जब चोर मंदिर में घुसे और आस-पास की स्थिति का जायजा लेने के बाद दान पेटी लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि, घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में श्री राम कथा का आगाज, 27 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!