Skip to main content

Naradsamvad

Bike rider father dies while saving old man | वृद्ध को बचाने में बाइक सवार पिता की मौत: बेटे और बुजुर्ग की हालत भी गंभीर, सड़क पार करने के दौरान हादसा – Unnao News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के ओरहर मोड़ पर हुए सड़क हादसे में कानपुर के चकेरी निवासी पंकज श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ वे अचानक बाइक के सामने आए एक वृद्ध को बचाने की कोशिश कर रहे थे। हादसे में बुजुर्ग को भी ग

.

घटना बीती रात की है, जब पंकज अपने बेटे के साथ पुरवा थाना क्षेत्र के कटाव गांव से लौट रहे थे। ओरहर मोड़ पर अचानक एक वृद्ध सड़क पार करने लगे। वृद्ध को बचाने के प्रयास में पंकज की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल पंकज को उनके बेटे ने तुरंत जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल वृद्ध को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ  बाराबंकी डीएम की अपील: जनगणना 2027 के लिए खुद भरें अपनी जानकारी, जानें पूरा प्रोसेस

स्थानीय लोगों के अनुसार, ओरहर मोड़ दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। दही थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंकज के परिवार में उनकी असामयिक मृत्यु से शोक की लहर है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में खुला हेल्थवे फिटनेस जिम, आधुनिक मशीनों से सेहत बनाना हुआ आसान

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!